फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सिंचाईकर्मी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के फतेहपुर बजरिया में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर बजरिया निवासी रामकिशोर शर्मा (64) सिंचाई विभाग के रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। गुरुवार को परिजन रिश्तेदारी में बाहर चले गए। तभी रामकिशोर ने मकान के कमरे में जहर खा लिया। देर रात परिजन घर लौटे तो रामकिशोर को अचेत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मयंक शर्मा ने बताया कि पिता ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि परिजनों ने सुसाइड नोट लिखे जाने की बात कही है लेकिन जांच व पंचायतनामा के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें