महोबा। कस्बा महोबकंठ के एक पैलेस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिलास्तरीय त्रैमासिक बैठक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला हुई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, साल भर की प्रगति रिपोर्ट, आगामी कार्ययोजना और आधुनिक पत्रकारिता में एआई के उपयोग समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने संगठन गतिविधियों व पूर्व में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थायी प्रेस समिति के गठन और विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने पर भी चर्चा हुई। बैठक में अनिल सेन, मनोज ओझा आदि मौजूद रहे।