महोबा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समायोजन-3 में हुईं विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग की है। इसको लेकर बीएसए राहुल मिश्रा को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजीव तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दीक्षित, जिला महामंत्री सुनील पाठक, बालकिशुन अनुरागी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, संध्या, जगदीश प्रसाद, गीता साहू, राम सिंह, संजय सिंह, संजीव आदि ने बताया कि समायोजन-एक और दो में जनपद के वरिष्ठ शिक्षकों का समायोजन किया गया लेकिन समायोजन-तीन में कनिष्ठ शिक्षकों का समायोजन कर दिया। समायोजन एक व दो में जिन विद्यालयों में अध्यापक भेजे गए वर्तमान में समायोजन-तीन में उसी से सहायक अध्यापक को हटा दिया गया। शिक्षकों ने समायोजन-तीन को संशोधित किए जाने की मांग की है।