बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की परेड के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन ग्राउंड को रंगोली आदि से सुसज्जित कर तैयार करा दिया गया है। जहां 26 जनवरी को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह परेड की सलामी लेंगे। शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक रामकिशोर की देखरेख में परेड का रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों की अलग-अलग टुकड़ियाें ने परेड का रिहर्सल किया। इस दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर एसपी ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस लाइन ग्राउंड में स्कूलाें के बच्चाें द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसके चलते शनिवार को विद्यालयाें में अवकाश होने के बाद भी सांस्कृतिक कार्यक्रमाें में भाग लेने वाले छात्र-छात्राआें ने प्रस्तुतियों की रिहर्सल की।