फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में 24 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। इसमें दस लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरातपहाड़ी गांव निवासी मोहनलाल का देशराज से पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडें लेकर आ गए थे। मारपीट होने पर दोनों पक्षों के दस लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी।
मोहनलाल की तहरीर पर पुलिस ने देशराज, जयकरन, मुल्ली व दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोट दर्ज की है। देशराज की तहरीर पर मोहनलाल, राकेश, मदन, कड़ोरी समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें