फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर पेयजल और बिजली रखे दुरुस्त

Wed, 15 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने रमजान और ईद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम करने के पुलिस अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने त्यौहार के दौरान कर्मचारियों को कार्यालय न छोड़ने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय पुलिस कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें और अराजक तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि खासतौर से बिजली सप्लाई हर हाल में जारी रखे।
विज्ञापन

डीआईजी ने यह बात बुधवार को कोतवाली महोबा और चरखारी के निरीक्षण दौरान कही। उन्होंने कोतवाली महोबा में बारिश के पानी से दीवारों को बचाने के लिए पाइप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, साथ ही छोटे-छोटे मामलोें को गंभीरता से लेकर थाना कोतवाली प्रभारी व थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर जाए। उधर चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक  पीस कमेटी की बैठक में डीआईजी ने  बिजली पानी की समस्याओं का मामला आने तक उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को त्यौहार भर नियमित पानी की आपूर्ति करने की हिदायत दी। बिजली की अघोषित कटौती की बात उन्होंने  एसडीओ और जेई को बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील स्तरीय कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मौजूद रहे वह कार्यालय छोड़ कर नही जाएंगे। त्यौहार को आपसी सद्भावना के वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह में न आए भाईचारे का माहौल बनाए रखे। इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे। निरीक्षण दौरान कर्मचारी आवास मैस और बैरिक का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन आवासों पर निगरानी रखने का आदेश देते हुए उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर अपराध, संपत्ति, निगरानी, त्यौहार सहित तमाम अभिलेखों की जांच पड़ताल की। उन्होंने शस्त्रागार, हवालात को भी बारीकी से देखा। उन्होंने आवासों की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा और मैस में गैस सिलेंडर कर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक केके गहलौत, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 रामयश, चरखारी सीओ धनंजय कुशवाहा और कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी, एसएसआई रमेश पटेल सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें