फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड के नियमित पाठ से बढ़ता आत्मबल: पं. अवधेश

विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 04 परिचय-कारागार में सुंदरकांड का पाठ करते समाजसेवी व महिला-पुरुष बंदी। स्रोत:
विज्ञापन
महोबा। जिला उप कारागार में रविवार को पं. अवधेश द्विवेदी की कीर्तन मंडली ने बंदियों के नैतिक उत्थान हेतु संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। पं. अवधेश द्विवेदी ने सुंदरकांड सुनाया और बंदियों से इसकी चौपाइयों से सीख लेने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके पाठ से आत्मबल बढ़ता है। व्यक्ति बड़ी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है। नियमित पाठ से नकारात्मक ऊर्जा, भय और बुरे सपने दूर होते हैं। यह अटूट भक्ति व सही कर्म से असंभव को संभव करना सिखाता है। संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। बंदियों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजन की इच्छा जताई। यहां पर समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, ऋषभ उपाध्याय, अवधेश तिवारी, राज पटैरिया, जेल कर्मी मुकेश व पंकज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें