फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में एक हजार वाहनों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। शासन की नई खनिज परिवहन व्यवस्था के तहत अब एक अक्तूबर से केवल खनिज विभाग में पंजीकृत ट्रक ही गिट्टी का परिवहन कर सकेंगे। इसी क्रम में कबरई में शिविर लगाकर एक हजार ट्रकों के पंजीयन कराए गए। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक डॉ. रोशन जैकब द्वारा जारी नए शासनादेश के तहत कबरई मंडी में कानपुर रोड और बांदा रोड में खनिज चेकपोस्ट पर वाहन पंजीकरण शिविर लगाया गया। जिसमें एक हजार से अधिक वाहनों के खनिज विभाग में पंजीकरण किए गए। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा खनिज परिवहन के लिए एक अक्तूबर से नई व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत अब केवल खनिज विभाग के पोर्टल में दर्ज ट्रक ही खनिज परिवहन कर सकेंगे। विभाग में दर्ज ट्रकों के नंबरों पर ही ई-एमएम 11 जनरेट हो सकेगी। यदि कबरई मंडी में गिट्टी लोड करने आने वाले ट्रक खनिज विभाग में आनलाइन दर्ज नहीं है तो उसके ट्रक के नंबर पर ई-एमएम 11 जनरेट न हो सकेगी। केवल उन्हीं ट्रकों को ईएमएम 11 जनरेट होगी जो पंजीकृत है।
डीएम ने बताया कि इस सुविधा से ओवरलोडिंग में जहां मदद मिलेगी। वहीं अवैध खनिज के परिवहन पर शिकंजा कसा जा सकेगा। जिला खनिज अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि सभी क्रशर मालिकों व ट्रक मालिकों ट्रांसपोर्टरों को बैनर होर्डिंग मंडी में लगाकर प्रचार-प्रसार कर अवगत करा दिया गया है ताकि उन्हें विभाग के साथ अपने पंजीकरण कराने में असुविधा न हो। साथ ही खनिज विभाग महोबा के कर्मचारी पंजीकरण का काम कराने में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें