फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने बैठक कर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को जनपद चित्रकूट के भरतकूप के ग्राम गौड़ा में होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे शिलान्यास कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को बुंदेलखंड-कानपुर के क्षेत्रीय महामंत्री मुखलाल पाल ने बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री शिलान्यास के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी जिलास्तर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कहा कि जिले से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता पीएम के कार्यक्रम में जाएंगे। महोबा-हमीरपुर क्षेत्र के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता उत्साह से रैली को भव्य रूप देने के लिए प्रत्येक गांव तक जाकर अपने कार्यकर्ता को उपलब्ध साधनों से लाने और वापस ले जाने की जिम्मेदारी निभाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भीड़ को अधिक से अधिक ले जाने के लिए सेक्टरवार वाहन की सुविधा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यकर्ताओं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए 100 बसों, 500 चार पहिया वाहनों व अलग-अलग साधनों को लगाया गया है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बुधौलिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, जैतपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. कौशल सोनी, जयपाल सिंह, अजय विश्वकर्मा, धीरेंद्र पटेल, पंकज तिवारी, कौशल शर्मा, अनूप सोनी, वियोगी शाशवत, शशांक गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें