तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हुई फीडिंग में कई गलतियां सामने आ रही है। कई राशन कार्ड में नाम से लेकर यूनिटों की संख्या तक गलत दर्ज है। बुधवार को विकासखंड कबरई के छानीकला निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप यूनिटों की संख्या में सुधार कराने की मांग की।
गांव निवासी छिद्दू, गोविंद, सत्तीदीन, खूबचंद्र, बड़ीरबहू, गुन्ना, रामसखी आदि बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम की फीडिंग के दौरान परिवार के आधे सदस्यों के नाम राशन कार्ड से गायब कर दिया गया है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए है। उधर जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता का कहना है कि जून तक का आवंटन आ चुका है अब जुलाई का आवंटन आने पर खाद्यान्न मिलेगा।