इकदिल पुलिस ने पकड़ी चोरी की बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट की रसीद के बिना ड्राइविंग लाइसेंस बनाना और लाइसेंसों का रिन्यूवल बंद कर दिया है। जिले में हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के चलन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया गया है। डीएम के आदेश पर अब एआरटीओ महोबा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि जिले में बिना हेलमेट के बाइक चालने वाले लोगों की आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। एक माह के अंदर 10 बाइक सवारों की हेलमेट न लगाने के कारण मौत हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। बाइक सवारों को हेलमेट खरीदने के लिए 15 दिन का समय दिया है। पेट्रोल पंपों पर भी बिना हेलमेट के आने वाले बाइक सवारों को भी पेट्रोल देने पर भी रोक लगा दी है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अब हेलमेट साथ लाने और उसकी रसीद दिखाने पर ही नया लाइसेंस जारी किया जा रहा है। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस का रिन्यूवल भी बिना हेलमेट की रसीद के नहीं किया जा रहा है। अमर उजाला पहले से ही हेलमेट लगाकर बाइक चालने के लिए प्रेरित कर रहा है।