फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आरसी की रकम जमा न करने पर कब्जाधारक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत की बेशकीमती संपत्ति पर 46 वर्ष से अवैैैध कब्जा जमाए कब्जा धारक पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रिकवरी नोटिस के बाद भी आरसी की रकम जमा न करने पर तहसीलदार ने सोमवार को कब्जाधारक को जेल भेजा दिया।
विज्ञापन

शहर के आल्हा चौक के पास जिला पंचायत की बेशकीमती संपत्ति पर माधव खरे का कब्जा है। जिसको लेकर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बेदखली नोटिस समेत तीन करोड़ 71 लाख 59 हजार रुपये का रिकवरी नोटिस भेजा था। जिस पर राजस्व विभाग ने जिला पंचायत से जारी हुई आरसी के तहत कब्जाधारक को नोटिस दिया था। 15 दिन का समय बीत जाने के बाद भी कोई जनराशि जमा नहीं की गई। जिस पर सोमवार को तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक राजस्व कर्मचारियों को कब्जाधारक को पकड़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद तहसील से कब्जाधारक को जेल भेज दिया गया।
तहसीलदार बालकृष्ण सिंह ने बताया कि माधव खरे जिला पंचायत के बकायेदार है। उनके खिलाफ जिला पंचायत ने आरसी जारी की थी। जिस पर नोटिस भेजा गया था। समयसीमा बीत जाने के बाद इनके द्वारा कोई धनराशि जमा नहीं की गई। जिस पर नियमानुसार जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें