फोटो 03 एमएएचपी 13 परिचय-वालीबॉल में अंक पाने को जूझते खिलाड़ी। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के जनतंत्र इंटर कॉलेज में पूर्व प्रबंधक राजा भैया की स्मृति में आयोजित वार्षिकोत्सव के पहले दिन शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में आरबीपीएस पब्लिक स्कूल की टीम ने जनतंत्र इंटर कॉलेज को हराकर जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष एलएन अग्रवाल और प्रबंधक आत्मप्रकाश वर्मा ने किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। वॉलीबाल बालक सीनियर वर्ग में आरबीपीएस ने जनतंत्र इंटर कॉलेज की टीम को 20-14 व 20-18 अंकों से हराया। सीनियर बालिका वॉलीबाल में आरबीपीएस की टीम ने जनतंत्र इंटर कॉलेज को 20-14 और 20-17 अंकों से पराजित किया। वॉलीबाल का तीसरा मुकाबला जनतंत्र इंटर कॉलेज व इंडस वैली पब्लिक स्कूल निसवारा के बीच हुआ। जिसमें जनतंत्र इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका यादवेंद्र राजपूत ने निभाई। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।