फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में पड़ोसी ने महिला को घर बुलाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला आठ जून की दोपहर घर पर अकेली थी जबकि पति मेहनत-मजदूरी का काम करने गया था। तभी पड़ोसी धीरेंद्र राजपूत ने महिला को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और कमरे में बंदकर तमंचे के बल पर दुुष्कर्म किया। शोर-शराबा मचाने पर उसका मुंह दबाते हुए मारपीट की। बाद में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। एक दिन तक डरी सहमी महिला ने अपने पति से यह बात छिपाए रखी। शनिवार की सुबह पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई। तब पति पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अपराध निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें