फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचक्रिया के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। शौच के लिए गई अनुसूचित जाति की किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार को शौच के लिए तालाब की ओर गई थी।
तालाब के बंधान के पास पहले से मौजूद गांव के ही जाहिर सिंह ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। कुछ ग्रामीण तालाब के किनारे से निकले तो किशोरी से छीना-झपटी देखकर परिजनों को सूचना दी। इस पर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जाहिर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ चरखारी को सौंपी गई है। सूचना पर सीओ चरखारी उमेश चंद्र ने थाना प्रभारी संजय शर्मा के साथ गांव जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें