फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में....

Wed, 03 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 03 परिचय-सुभाष चौक ​स्थित गणेश पंडाल में बूगी-बूगी में प्रस्तुति देते बच्चे। सं
विज्ञापन
महोबा। गणेश उत्सव को लेकर पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। सोमवार की रात सुभाष चौक स्थित गणेश पंडाल में बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो गीत पर बच्चोंं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से दिल जीत लिया।
विज्ञापन

गणेश उत्सव को लेकर जगह-जगह पंडालोंं और घरोंं में गणेश प्रतिमाएं स्थापित हैं। जहां सुबह-शाम विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना व आरती की जा रही है।
इसमें भक्तों की भीड़ जुट रही है। पंडालों में पूरे दिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं। सुभाष चौक स्थित पंडाल में आयोजित बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। रिद्धिमा, शिवानी, मुस्कान व पुष्पा ने मोरया रे बप्पा मोरया रे गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। आराध्य, बेबो, श्रेष्ठ, गोरेलाल और शिवा गुप्ता ने देवा श्रीगणेशा देवा, मेरे सरकार आए हैं जैसे गीतों पर धमाल मचाया।
आयोजन समिति की ओर से शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चोंं को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह कुलपहाड़ के रामलीला मैदान में स्थापित गणेश पंडाल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें