राजकीय महाविद्यालय के युवा समारोह में छात्राओं ने रंगोली में विभिन्न कलाकृतियों से छटा बिखेरी। छात्राओं ने तमाम आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी कामनी और किरन प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चुना गया।
शहर के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सात दिवसीय युवा समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलित कर किया। रंगोली प्रतियोगिता में दो दर्जन छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न रंगों से रंगोली का आलेख सजाकर छात्राओं ने कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्राकृतिक सुंदरता, फल पत्तियों, पर्यावरण प्रदूषण, स्वच्छता अभियान को प्रदर्शित करते हुए प्रेरणादायक संदेश देती हुई आकृतियों को उकेरा। निर्णायक मंडल में शामिल डा. मीरापाल, डा. मधुबाला सरोजनी, प्रो. आरके अरुण, श्रीमती संध्या त्रिपाठी और डा. अजब सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को परख कर कुमारी कामिनी, किरन प्रजापति को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया। द्वितीय स्थान कुमारी अंकिता वर्मा और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कुमारी मनु अवस्थी व कुमारी रूबी मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में डा. प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, रविंद्र भाटिया, शिवकुमार गुप्ता, एलसी अनुरागी, डा. डीके खरे, शैलेष तिवारी, दिलीप, हेमलता और तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।