फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में सविता व काजल अव्वल

Fri, 04 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सहस्र श्री गोवर्धननाथ जू मेले में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग की बालिकाओं द्वारा तरह-तरह की रंगोली बनाई गई। जिसमें सीनियर बालिका वर्ग में सविता और जूनियर वर्ग में काजल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

गोवर्धननाथ जू मेला परिसर में बालिकाओं ने बालू, बुरादा, और कई तरह के रंगों से आकर्षक रंगोली बनाई, बालिकाओं ने रंगोलियों को अनेक तरह की डिजाइनों से सजाया। बालिकाओं के द्वारा बनाई गई रंगोली को लोगों ने खूब सराहा। मेला परिसर में रंगोली देखने को लोगों की भीड़ जुटी। बालिकाओं की रंगोली देखने के बाद निर्णायक मंडल ने फैसला सुनाया और प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता की सीनियर वर्ग में सविता राजपूत प्रथम और जूनियर वर्ग में काजल ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी रहे। रंगोली प्रतियोगिता में जज की भूमिका में सुमन गोस्वामी, दीप शिखा, भारती राजपूत, प्रियंका गौतम ने निभाई। रंगोली प्रतियोगिता के आयोजक नरेंद्र श्रीवास्तव मेला प्रभारी, संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें