फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तालाब और बंधे लबालब

Fri, 15 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बारिश से लबालब मदन सागर सरोवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। जिले में आठ घंटे हुई लगातार बारिश से तालाब और बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। मदन सागर सरोवर में पांच फीट पानी बढ़ने से शहरियों ने राहत की सांस ली है। कीरत सागर, बेलासागर और कल्याण सागर में भी जलस्तर बढ़ गया है।  पिछले तीन सालों से सूखे से जिले के तालाब भी सूख गए थे। सरोवरों के सूखने के बाद प्रशासन ने अभियान चलाकर तालाबों में पांच से छह फीट तक खुदाई करा दी है। अब बारिश होने से कई तालाब पानी से भर गए हैं। श्रीनगर का दाऊ तालाब उफान पर है। वहीं बेलासागर और मदन सागर में भी करीब पांच फीट पानी भरने से लोग खुश है। बेलासागर सरोवर से कुलपहाड़, बेलाताल, सुगिरा, मुढ़ारी सहित कई गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। इसी तरह मदन सागर सरोवर से पूरे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। दोनों तालाबों के सूख जाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। इस साल हुई झमाझम बारिश से तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें