फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह चलेगी खजुराहो-टीकमगढ़ ट्रेन

Fri, 15 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
रवाना हाने के लिए तैयार ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा। अगले महीने से खजुराहो, टीकमगढ़ और ललितपुर तक ट्रेन दौड़ेगी। रेल लाइन तैयार होने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने रेल लाइन का निरीक्षण कर ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इससे मध्य प्रदेश के दो जिलों के लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। महोबा से वाया खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर तक अगस्त के प्रथम सप्ताह से ट्रेन चलेगी। महोबा से ललितपुर तक 168 किलोमीटर की दूरी चार घंटे में पूरी होगी। रेल लाइन के चालू होने से छतरपुर, टीकमगढ़ और ललितपुर के लिए अब सीधी रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही महोबा से ललितपुर तक का छह घंटे में तय होने वाला सफर अब चार घंटे में ही पूरा होगा। साथ ही मध्य प्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ जिला भी सीधे महोबा रेल लाइन से जुड़ जाएगा। खजुराहो से टीकमगढ़ रेल लाइन का परीक्षण का कार्य भी रेल विभाग ने पूरा कर लिया है। खजुराहो से टीकमगढ़ तक डुमरियागंज, छतरपुर, ईशानगर, खरगापुरा, सकरनपुर और टीकमगढ़ सहित छह स्टेशन तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


खजुराहो, ललितपुर रेल लाइन शुरू होने के बाद संपर्क क्रांति और बुंदेलखंड एक्सप्रेस के कोच भी बढ़ाए जाएंगे। अभी तक महोबा से संपर्क क्रांति और पैसेंजर ट्रेनों के पांच व छह कोच महोबा से काटकर खजुराहो भेजे जाते है। टीकमगढ़ तक लाइल चालू होने के बाद ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड समिति के सदस्य हरिश्चंद्र पाटकार ने बताया कि इसके लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी की गई है। जल्द ही ट्रेनों के कोच बढ़ेंगे।

खजुराहो से ललितपुर तक बनाए गए सभी स्टेशनों में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। रेलवे फाटकाें पर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद रेल लाइन पर गाड़ियां चलाने की हरी झंडी भी मिल गई है। नई रेल लाइन के चालू होने से अब टीकमगढ़  और छतरपुर भी रेल लाइन से जुड़ जाएगा।  एसके वाजपेई, स्टेशन अधीक्षक खजुराहो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें