कुलपहाड़ (महोबा)। रेलवे ने बुंदेलखंड को एक नई ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन ग्वालियर से चलकर बिहार के बरौनी तक जाएगी। बुंदेलखंड के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालियर-बरौनी के मध्य साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 अक्तूबर से किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को ग्वालियर से बरौनी के लिए सुबह 07:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन डबरा, दतिया, झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज, बनारस होकर बिहार के बरौनी जाएगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिसमें एक कोच थर्ड एसी, 10 स्लीपर व 7 जनरल कोच होंगे। झांसी मानिकपुर रेललाइन में एक और ट्रेन का संचालन शुरू होने से बुंदेलों में खुशी का माहौल है।