राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए हमले के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित बयान से भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंक नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
कोतवाली प्रभारी को सौंपा। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने शहर के नरसिंह कुटी मंदिर से जुलूस निकाला। जुलूस दौरान कार्यकर्ता सेना की शान में युवा है मैदान में, नारे लगाते रहे। तहसील चौराहा पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला
फूंका और शहर कोतवाल जेपी यादव को ज्ञापन सौंप कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि राहुल गांधी पाक में किए गए हमले को झूठा व गलत बताया है। इसलिए उनकी निंदा की जा रही है।