फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के विरुद्घ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिए जाने और राहुल गांधी को माफी मांगे जाने के आदेश के बाद भी राहुल गांधी के माफी न मांगने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राफेल के मामले में प्रधानमंत्री के विरुद्ध अपशब्द बोलने और उनके खिलाफ जगह-जगह विरोध किए जाने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में प्रधानमंत्री को क्लीन चिट दे दी है।
शनिवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, नगर अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी, राजीव लोचन शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर नारेबाजी कर कहा ‘राहुल गांधी बच्चा है राजनीति में कच्चा है’। इस मौके पर तेजेंद्र पाटकार, आशीष, रामजी गुप्ता, नीरज रावत, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें