फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले से पुजारी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा बेलाताल के सिद्धबाबा आश्रम में झंडा लगाते समय पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के झुंड के हमले से पुजारी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

कस्बा अजनर निवासी धरमजीत व कामता प्रसाद सिद्धबाबा आश्रम में भगवा ध्वज लगाने गए थे। इस दौरान पेड़ लगाते समय मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे धरमजीत, कामता व आश्रम के पुजारी घायल हो गए। मधुमक्खियों से बचने की कोशिश में धरमजीत पहाड़ी के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें