फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करते समय पुजारी पर त्रिशूल से हमला, कानपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ऐतिहासिक रामकुंड के समीप उमंगेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा करते समय चार लोगों ने पुजारी पर त्रिशूल व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी पत्नी को भी दबंगों ने त्रिशूल फेंककर मारा, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। गंभीर हालत में पुजारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन

मुख्यालय निवासी शिवकिशोर पांडेय (60) की इकलौती पुत्री की चार वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब उन्होंने अपनी जमापूंजी से रामकुंड के समीप भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के समीप ही वह पत्नी कमलेश के साथ रह रहे थे। करीब 11 बजे पुजारी शिव किशोर पांडेय मंदिर में पूजा कर रहे थे, तभी समीप के आश्रम में रहने वाले लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे व त्रिशूल से प्रहार किए जाने से पुजारी लहूलुहान होकर गिर गए। चीख-पुकार सुनकर पत्नी बचाने दौड़ी तो उसे भी त्रिशूल फेंककर घायल करने का प्रयास किया, लेकिन उसने भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुजारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। घायल पुजारी ने बताया कि रामकुंड आश्रम में रहने वाले लोग मंदिर में कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले भी उन्हें धमकी दी गई थी। आज उन पर जानलेवा हमला किया गया। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें