फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल और महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नागरिकता संशोधन कानून और महंगाई के विरोध में सपाइयों ने आल्हा चौक में प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस के आते ही भाग गए। कुछ सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। सपाइयों के धरना प्रदर्शन के मद्देनजर तहसील चौराहा, आल्हा चौक में भारी पुलिस बल तैनात रहा। श्रीनगर से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने महोबा जा रहे 15 सपाइयों को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू के नेतृत्व में दोपहर में करीब 12 बजे आल्हा चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच पुलिस को आता देख कार्यकर्ता खिसक गए और उपजिलाधिकारी सदर देवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। महंगाई आसमान में पहुंच गई है। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बिजली के चार-चार गुना बिल आ रहे हैैं। प्याज की बढ़ती कीमतें आम आदमी को रुला रही हैं। ज्ञापन में बताया कि भापजा सरकार ने नागारिकता संशोधन कानून लाकर देश और समाज को बांटने की साजिश की है। इस कानून से समाज में तनाव और आक्रोश है। समाज में धर्म जाति के आधार पर बांटने वाले नागरिकता संशोधन कानून को निरस्त किए जाने, दुष्कर्म व हत्याओं के दोषियों को तीस दिन के अंदर दंड दिए जाने व बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरना देने जा रहे 15 सपाई गिरफ्तार
श्रीनगर। प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 15 सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा सपा कार्यकर्ता महोबा जा रहे थे। महोबा जाते समय श्रीनगर बस स्टेशन में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने प्रान सिंह यादव, राजपाल पटेल, विनोद यादव, देवेंद्र यादव, राममिलन, हूकुम सिंह, सुखराम वर्मा, बृजेंद्र पटैरिया, संतोष कुमार यादव, उमेश, मानसिंह सहित 15 सपाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें