फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन

Sun, 05 Mar 2017 12:10 AM IST
महोबा
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में धरना देते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल में हिंसा के विरोध में लोक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। इन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि केरल में नर संहार नहीं रुका तो पूरे देश में आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन


आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में हुए धरना प्रदर्शन में भागवत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि केरल में संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे वामपंथी व वहां की सरकार पूरी तरह से दोषी है। केरल की घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। पंडित जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि केरल में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं निंदनीय हैं। इन्होंने केरल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

समाजसेवी राजीव लोचन शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र भक्तों का संगठन है। मार्क्सवादी क म्युनिस्ट पार्टी के लोग केरल में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में बृजेश यादव, अंकुश शिवहरे, नवीनचंद्र शुक्ल, लक्ष्मीनारायण, जितेंद्र सिंह सेंगर, चक्रपाणि त्रिपाठी, ओमनारायण तिवारी, उर्मिला राजपूत, विमला दीक्षित, जितेंद्र शुक्ला के अलावा हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें