महोबा। जिले में ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के प्रति मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। नमाज के बाद मस्जिदों में आपसी भाईचारा और मुल्क की तरक्की के साथ अमन चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकवाद दी।
शहर की शाही मस्जिद में सुबह 8:30 बजे हाफिज हनीफ साहब ने ईदगाह में 8:45 पर कारी आफाक हुसैन साहब ने, शहर की जामा मस्जिद में 9 बजे आलिम मौलाना जमालउद्दीन और इसी समय पर मकनियापुरा की जामा मस्जिद में मौलाना तौफीक साहब ने बकरीद की नमाज अदा कराई। मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही नमाजियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। नमाज के लिए पहली लाइन में जगह पाने के लिए समय से पहले ही पहुंचकर अपना स्थान ले लिया था। बकरीद में लोगों
ने नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में पाकीजगी के साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।
सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह व अन्य मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की ईदगाह में सुबह साढे़ आठ बजे हाफिज असगर ने, कस्बे की जामा मस्जिद 9 बजे हाफिज जब्बार ने नमाज अदा कराई। बलराम बनाफर, भागीरथ यादव, ब्रजमोहन द्विवेदी, गोविंद श्रीवास, रामस्वरूप श्रीवास, ग्राम प्रधान हरिमोहन द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में 8:45 बजे हाफिज सर्फउद्दीन, भाभाजू की मस्जिद में मौलाना शकील, शिया समुदाय ने कर्बला स्थित मस्जिद में नौ बजे बाकर रिजवी ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर पालिका प्रशासन ने ईदगाह मार्ग पर पंडाल लगवाकर लोगों को पानी पिलाया। इंस्पेक्टर धर्मराज यादव के नेतृत्व में नगर में सारा दिन पुलिस का बज्र वाहन भ्रमण करता रहा।
ईदगाह में एसडीएम नन्हकू, पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह चौहान, रमन गोस्वामी, नवी अहमद, मुईनउद्दीन, कैलाशनाथ गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में 8:30 पर पेशइमाम हसन साहब ने और जामा मस्जिद में नौ बजे बकरीद की नमाज हाफिर तारिक साहब ने अदा कराई। ईदगाह पूर्व चेयरमैन गोपीबाबू अनुरागी, कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सुगिरा प्रतिनिधि के अनुसार गांव की मस्जिद में मोहम्मद दिलदार ने बकरीद की नमाज अदा कराई। खरेला प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में सुबह नौ बजे हाफिज अब्दुल ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सिद्धगोपाल अहिरवार, राजू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार भैरोगंज स्थित ईदगाह में सुबह दस बजे हाफिज मोहम्मद महमूद ने बकरीद की नमाज अदा कराई।
शाम तक चलती रही कुर्बानी
बकरीद की नमाज के बाद शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। साहिबे हैसियत में घर-घर में कुर्बानी कराई। तमाम लोगों ने मदरसों में कुर्बानी कराने के लिए हिस्सा लिया। कुर्बानी कराने वालों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कुर्बानी हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की याद ताजा कर देती है। अभी दो दिन तक और कुर्बानी चलती रहेगी।
ईदगाह में पत्याशियों ने पहुंचकर दर्ज कराई उपस्थिति
पंचायत चुनाव के मौके पर बकरीद त्योहार पड़ने के कारण प्रत्याशियों ने मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर बकरीद की मुबारकवाद दी और अपनी उपस्थिति का भी अहसास कराया। जिला पंचायत श्रीनगर सीट के प्रत्याशी शिवकुमार राजपूत, देवी सिंह उर्फ मुन्ना, प्रान सिंह, उमेश कुशवाहा, महेंद्र पाटकार, पुष्पेंद्र नायक, प्रेमचंद्र तिवारी, महेंद्र पटेरिया ईदगाह में मौजूद रहे। थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी तरह जैतपुर, पनवाड़ी की मस्जिदों में भी प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।