फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से चल रहे एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जीवन दायिनी एंबुलेंस संघ के प्रांतीय आह्वान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर जिले में 108 व 102 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। पांच मांगे मान लिए जाने पर कर्मचारी काम पर लौट आए। जिससे जिले में शाम से एंबुलेंस दौड़ने लगी।
विज्ञापन

जिले में 108 व 102 नंबर की 30 एंबुलेंस संचालित है। जिसमें करीब 80 कर्मचारी कार्यरत हैं लेकिन कंपनी के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किए जाने और ओवरटाइम कार्य का पैसा न दिए जाने पर कर्मचारियों ने 23 सितंबर से हड़ताल शुरू कर दी थी। तीन दिन तक चली हड़ताल से दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को मुसीबत हुई। हालांकि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यूपी 100 डायल गाड़ियों द्वारा गंभीर हालत में मरीजों को अस्पताल भेजने का काम किया गया।
शहर के डाकबंगला मैदान में एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं को एंबुलेंस कंपनी के महाप्रबंधक लखनऊ आशीष शर्मा ने निस्तारण का पत्र बुधवार की शाम जारी कर दिया। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा ने कर्मचारियों की अधिकांश मांगें पूरी हो जाने का पत्र दिखाते हुए मुंह मीठा कराकर हड़ताल समाप्त कराई। जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए और शाम से एंबुलेंस सेवा बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें