फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के रोड शो में जुटी भारी भीड़

सार

रोड शो के दौरान जगह-जगह हुई फूलों की बारिश
विज्ञापन
रोड शो के दौरान फूलों की बारिश के बीच लोगों का अभिभादन करती प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। कांग्रेेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में लोगों की भारी भीड़ जुटी। प्रियंका गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा लगा रहा। तमाम लोग अपनी छतों से प्रियंका गांधी को देखने के लिए तेज धूप में पसीना बहाते रहे। लोगों में उत्साह ऐसा कि 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच धूप में तीन किमी तक पैदल चलते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा हेलीकाप्टर से दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन पहुंचीं। वहां से गाड़ी में बैठकर पीपीएन चौराहा पहुंचीं। पीपीएन चौराहा से गाड़ी में बैठकर चार किमी दूर तक रोड शो निकाला। चिलचिलाती धूप में गाड़ी से सड़क के दोनों तरफ जुटी महिला पुरुष की भीड़ का अभिवादन करती रही। रोड शो में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नारे गूंजते रहे।
प्रियंका गांधी का जिस रास्ते से रोड शो निकला वहीं से उसके रोड शो का काफिला बढ़ता गया। महिलाएं भी तेज धूप में तीन किमी तक पैदल चलती रही। प्रियंका गांधी पर भी भीड़ का उत्साह देखकर धूप का कोई असर नहीं दिखा। वह तेज धूप में बराबर लोगों का अभिवादन करती तो कभी हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाती है। ऊदल चौक के पास उन्होंने एक 2 साल के बच्चे को दुलार भी किया। रोड शो में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, मुकेश विकास गुप्ता, भारत विशाल शुक्ला, निर्दोष दीक्षित, राकेश सिंह, अजीज खां, रहमान सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


जहां-जहां से निकली प्रियंका गुलाबी हो गई सड़कें
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान जहां-जहां से प्रियंका गांधी निकली सड़कें गुलाबी हो गईं। जबर्दस्त तरीके से गुलाब के फूलों की बारिश की गई। इतना हीं नहीं रोड शो में रास्ते भर गुलाब के फूल देने और उनके ऊपर गुलाब के गजरे फेंकने का सिलसिला जारी रहा। गुलाब की फूलों की रास्तेभर बारिश होने से प्रियंका गांधी भी खासी गदगद रही।

रोड शो के दौरान कार की टक्कर से एलआईयू कर्मी घायल
शहर के परमानंद चौराहे से प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। इसी दौरान एलआईयू महिला कर्मी खुशी कार के सामने आ गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। रोड शो के दौरान कार के आगे चल रहे एसपीजी कमांडो ने एलआईयू कर्मी को उठाकर किनारे बैठाया। इसके बाद रोड शो आगे बढ़ा। घायल एलआईयू महिला कर्मी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें