फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का सपना साकार कर बढ़ाया जिले का गौरव

Fri, 25 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पैतृक गांव को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रेलवे लाइन प्राक्लन को जिले के होनहार इंजीनियर ने साकार रूप देकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

1999 में वटेश्वर आगरा रेलवे लाइन का शिलान्यास कर निवर्तमान प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने पैतृक गांव को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का सपना देखा था, लेकिन बदलती सत्ता में रेलवे का कार्य अधर में लटक गया था। केंद्र में भाजपा की सत्ता आते ही इस रेलवे परियोजना को हरी झंडी मिली। जिले के ग्राम बिलबई निवासी लक्ष्मण प्रजापति के पुत्र इंजीनियर सीताराम प्रजापति को इस प्रोजेक्ट को साकार करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
 दुर्गम स्थलों से चंबल के बीहड़ों के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन को इस होनहार इंजीनियर ने निष्ठा और लगन से अंतिम रूप दिया। गुरुवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बहुप्रतीक्षित रेलवे लाइन को हरी झंडी देकर ट्रेन को रवाना कर अटल जी के सपनों को साकार किया। वहीं शहर के जीआईसी इंटर कालेज से हाई स्कूल इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर इंजीनियर बने सीताराम के कार्य से शिक्षक भी फूले नही समा रहे है। शहर में मेधावी इंजीनियर के कार्य की खूब सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें