फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर अब कस्बों में भी बचाव की तैयारियां तेज

विज्ञापन
नाली में दवा का छिड़काव करता सफाई कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोरोना को लेकर छोटे कस्बों में भी बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर नगर पंचायत कुलपहाड़ में एक बैठक संपन्न हुई। कोरोना से बचाव के लिए उपाय सुझाए गए नगर पंचायत में सफाई अभियान और दवा के छिड़काव का भी कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं, इसका असर रेलवे सहित कई कार्यक्रमों पर भी दिखाई देने लगा है। कोरोना को लेकर सैनिटाइजेशन का अभियान सभी जगह शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा गया। लोगों से सार्वजनिक व व्यक्तिगत सफाई रखने का अनुरोध किया गया और नगर पंचायत द्वारा अपनी तरफ से भी कदम उठाए जाने का भरोसा दिया गया। नगर पंचायत के सफाई प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कई टीमें बनाई गई है, जो नगर के विभिन्न भागों में नालियों की सफाई कर रही है। साथ ही कीटनाशक दवा का छिड़काव शुरू करा दिया गया है। वहीं, करोना का प्रभाव अन्य कार्यक्रमों पर पड़ना शुरू हो गया है।
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रकाश अरजरिया ने बताया इसी हफ्ते होने वाला मंडल स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन अब न कराने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। कहा कि कोरोना के नियंत्रण के बाद उसको पुन: कराया जाएगा। इसका असर रेलवे ट्रांसपोर्ट पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें