फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रकाशोत्सव की तैयारियां पूरी, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Fri, 02 Jan 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 01 एमएएचपी 04 परिचय-प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के गुरुद्वारा में की गई भव्य सजावट। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन जनवरी को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसमें पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर पंजाब से आई जत्था पार्टी शहर में जगह-जगह हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। प्रकाशोत्सव को लेकर शहर को खूबसूरती से सजाया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से गुरुद्वारे से नगर कीर्तन और प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। तीन जनवरी को सुबह पाठ समाप्ति, कीर्तन, कविता और कथा का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे गुरुद्वारे में लंगर चलेगा। इसके बाद ढाई बजे शहर में शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें पंच प्यारे आगे रहेंगे और भजन-कीर्तन होगा। शोभायात्रा आल्हा चौक, कोतवाली रोड, खनगा बाजार, मुख्य बाजार और डाकघर से गुजरेगी। पंजाब के नवा शहर से आए नानक सिंह के नेतृत्व में जत्था पार्टी तलवारबाजी और अन्य करतबों का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें