योगा कार्यकम के लिए तैयार डाक बंगला मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
21 जून को होनेे वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालय में डाक बंगला मैदान के अलावा तहसील मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर भी योग कराए जाने के लिए मैट और पर्दे लगाकर योग स्थल को तैयार कर दिया गया है।
शहर के डाक बंगला मैदान को हरे कलर की मैट से पाट दिया गया है। जहां पर हजारों लोग योगाभ्यास करेंगे। डाक बंगला मैदान के चारों तरफ पर्दे लगा दिए गए है। वहीं पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही योगा प्रशिक्षकों के लिए आलीशान मंच तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब जिलाधिकारी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी योगा में शिरकत करेंगे। वहीं बीएसए ने भी सभी टीचरों को योग कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कहा है। इसी तरह तहसील कुलपहाड़ और तहसील चरखारी मुख्यालय में भी योगा की सारी तैयारियों पूरी कर ली गई है।
जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने मौसम को देखते हुए अधिकारियों को योगा कराने की वैकल्पिक व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर योगा कार्यक्रम प्रभावित न हो इस गरज से स्टेडियम के हाल और सरस्वती विद्या मंदिर के हाल को भी साफ सफाई कराकर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस दफा का योगा कार्यक्रम ऐतिहासिक योगा कार्यक्रम होगा। उन्होंने पत्रकारों के साथ साथ सभी लोगों से योगा कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की।