फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निशुल्क टेस्ट सीरीज से होगी पीसीएस परीक्षा की तैयारी

Tue, 05 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए आठ अगस्त से निशुल्क टेस्ट सीरीज से अभ्यास कराया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

साथ ही छात्रों को विशेषज्ञ प्राध्यापक मार्गदर्शन भी देंगे। ताकि, वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कराई जाने वाली पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा माह अक्तूबर में प्रस्तावित है। अभ्युदय कोचिंग में पीसीएस की परीक्षा की तैयारी के लिए आठ अगस्त को विशेष टेस्ट सीरीज प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाएगी।
जो अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी के लिए बाहर नहीं जा सकते उन्हें शहर में ही पीसीएस की तैयारी करने का मौका मिलेगा। अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह ने बताया कि टेस्ट सीरीज में सामान्य अध्ययन, सी-सेट आदि के विषयवार प्रश्न समाहित होंगे। जो अभ्यर्थी निशुल्क टेस्ट सीरीज में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। टेस्ट सीरीज के साथ उसका मूल्यांकन भी कराया जाएगा। ताकि, छात्रों के अभ्यास के स्तर का आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें