फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रयागराज ने महोबा को 40 रनों से हराया

Thu, 13 Nov 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के राठ रोड पर स्थित बीएसएनएल टॉवर के पीछे स्थित मैदान में बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का शुभारंभ हो गया। पहले मुकाबले में प्रयागराज ने महोबा क्रिकेट क्लब को 40 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले वनडे मैच में महोबा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रयागराज की टीम 31.2 ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रयागराज की तरफ से बलजीत ने 61 और अस्मित ने 42 रन बनाए जबकि महोबा क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोबा क्रिकेट क्लब की शुरूआत बेहद खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 22.3 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे प्रयागराज ने यह मुकाबला 40 रनों से जीतते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। महोबा क्रिकेट क्लब की तरफ से अमित ने 39 रन का योगदान दिया। प्रयागराज के बलजीत ने पांच ओवर में छह रन देकर चार विकेट झटके। बेहतर प्रदर्शन करने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन महोबा के सचिव रघुवंश शर्मा ने बलजीत को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें