फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रद्युम्न, श्रेयस व ध्रुव बने शतरंज चैंपियन

Thu, 12 Sep 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जिला शतरंज संघ की ओर से आरबीपीएस स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयीय शतरंज चैंपियनशिप में प्रतिभागियों कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-नौ में ध्रुव मिश्रा, अंडर-13 में श्रेयस गुप्ता और अंडर-17 प्रद्युम्न शर्मा चैंपियन बने। विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र सौंपे गए।
शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-13 आयु वर्ग सेमीफाइनल मुकाबलों में श्रेयस ने धनंजय को और मयंक ने शरद गुप्ता को हराया। श्रेयश व मयंक के बीच हुए फाइनल मुकाबले में श्रेयश गुप्ता ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग सेमीफाइनल अथर्व निरंजन ने मृगांक को और प्रद्युम्न ने आदर्श पटेल को मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में प्रद्युम्न ने अथर्व निरंजन को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर -09 आयु वर्ग में ध्रुव मिश्रा और अश्विन मिश्रा के बीच हुए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ध्रुव मिश्रा चैंपियन बने। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र व 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेताओं को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र व 1,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई।
वेदांत द्विवेदी, उत्कर्ष और अथर्व निरंजन को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 251 की धनराशि दी गई। इस मौके पर महोबा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री अमित अग्रवाल, सुधांशु खरे, मो. अरशद, अर्पित बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें