फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों को लेकर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स संस्थान ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश महोबा ने सोमवार को दस सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम आरएस वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में पेंशनरों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए डीए, डीआर की फ्रीजिंग समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में भारतीय रिजर्व बैंक की मास्टर गाइडलाइन के अनुसार पेंशनरों के भुगतान के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था करने, बैंक कोषागार में जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा कराने, पेंशनर की मृत्यु के उपरांत पारिवारिक पेंशन तत्काल आरंभ कराने और पेंशनर की मृत्यु होने पर वारिसों की जांच के नाम पर महीनों पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने के लिए पेंशनर्स के परिजनों को परेशान करना बंद करने की मांग की। पेंशनरों के चिकित्सा व्ययपूर्ति के बिल वाउचर्स सीएमओ या सीएमएस कार्यालय में तकनीकी परीक्षण में अधिकतम सात दिन की समयसीमा निर्धारित किए जाने, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक पोषण कल्याण नियमावली 2014 के अनुसार अधिकरण का गठन किए जाने की मांग की। कोषागार स्तर से पेंशनरों को पेंशन भुगतान आदेश की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें