तहसीलदार को ज्ञापन देते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
हजरत अली अंजुमन सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर शराब की दुकानें शहर से बाहर स्थापित कराने की मांग की है।
सोसायटी के अध्यक्ष जलील खां, उपाध्यक्ष एम दुलारे, महामंत्री जाहिद अली, मुमताज सिद्दीकी, कमाल अहमद, मोहम्मद रासिद खां, डा. नसीम खां,
हसमत खां आदि ने तहसीलदार कर्मवीर सिंह को ज्ञापन में बताया कि शहर में बीचों-बीच प्रमुख मार्गों में शराब की दुकानें खुली हैं। जिससे लोग शराब पीकर गाली गलौज करते हुए उत्पात मचाते हैं। उन्होंने शराब की दुकानें शहर की सीमा से 10 किमी दूरी पर स्थापित कराए जाने की मांग की है।