फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच हजार बच्चों को दे दी घटिया सिरप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सरकारी अस्पतालों से जिले में भी करीब पांच हजार बच्चों को घटिया सिरप बांट दिया गया। मुफ्त होने की वजह से इसे लेने में भी लोगों ने गुरेज नहीं किया। हम बात कर रहे हैं एजिथ्रोमाइसिन सिरप की। पांच साल तक के बच्चों की यह दवा लैब के टेस्ट में फेल (मिस ब्रांड) पाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इसकी आपूर्ति प्रदेश भर के अस्पतालों में की गई थी। जिले में भी दो माह पहले 5000 शीशियों का स्टॉक आया था। इसे जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भेजा गया। मुफ्त बांटे जाने से इसे तुरंत स्वीकार करने में अभिभावकों ने कोई गुरेज नहीं किया।
अब एजिथ्रोमाइसिन सिरप के सैंपल फेल होने की रिपोर्ट चर्चा में आने के बाद अस्पतालों के प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफसर इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जिला अस्पताल में दवा काउंटर के प्रभारी फार्मासिस्ट अतुल चौरसिया का कहना है कि अस्पताल में औसतन सात सौ से हजार तक रोजाना मरीज आते हैं। प्रतिदिन करीब 70 बच्चों को एजिथ्रोमाइसिन सिरप का वितरण किया जाता रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से स्टॉक खत्म है। अब दूसरी दवाएं आ गईं हैं। वहीं कार्पोरेशन के प्रभारी मनीष गु्प्ता का कहना है कि दो माह पहले 5000 शीशियां कार्पोरेशन से आईं थी जिनको जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में भेज दिया गया था।
बयान
एजिथ्रोमाइसिन सिरप के बारे में जानकारी सुनने में आई है। जिले में बैच वार सप्लाई आती है। अब जो बैच यहां आया था, कार्पोरेशन से बैच नंबर आने के बाद उसका मिलान कराया जाएगा। निर्देश आते हो स्टॉक में जहां बचा होगा उसे वापस कर दिया जाएगा। फिलहाल अभी उसे बांटा नहीं जा रहा है। जिले में बच्चों के स्वास्थ्य पर असर को लेकर अभी तक किसी तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन

डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें