तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि आम आदमी की पहचान के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण है। यह सरकारी कार्यों में वैधता के साथ विभिन्न अनुदान की योजनाओं का लाभ पाने में भी सहायक है।
तहसीलदार कस्बा खरेला में ग्राहक सेवा केंद्र में शुरू हुए आधार कार्ड केंद्र के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि आधार कार्ड पहचान के लिए महत्वपूर्ण है। सब्सिडी योजनाओं के तहत लाभ देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को ही माध्यम बनाया गया है। इसके जरिए प्रत्येक व्यक्ति की सही पहचान होने के साथ-साथ सही व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सकेगा।
उन्हाेंने कहा कि बैंक खाता खोलने के साथ-साथ सरकारी कागजातों में आधार कार्ड की ही वैधता है। अनुदान पाने के लिए बैंक खातेे से लिंक कराने पर सीधा लाभ पहुंचाने में सहायक हैं। पांच वर्ष की उम्र से लेकर परिवार का प्रत्येक सदस्य आधार कार्ड बनवा सकता है।
केंद्र संचालक भानुप्रताप सिंह ने कहा कि घर-घर जाकर गरीबों और असहायों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इस मौके पर राकेश तिवारी, प्रवेंद्र सिंह रघुवंशी, लखनलाल, मनोज सिंह, अमर सिंह, लकी सिंह, करन सिंह आदि मौजूद रहे।