महोबा के माधवगंज गांव में पहली बार अनुसूचित जाति के दूल्हे अलखराम के घोड़ी चढ़ने की तमन्ना को पूरी कराने के लिए उसके समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं। भीम आर्मी, कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी के नेता उनसे मुलाकात कर चुके हैं।
शुक्रवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश ने मुलाकात कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन की दूल्हा अलखराम से फोन पर बात करवाई। विनय ने शादी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अलखराम ने बताया कि 18 जून को शादी के दिन उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के विभिन्न जनपदों से लोग आएंगे।