फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख व बीडीसी के शपथ ग्रहण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को आदेश में बताया कि ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को होगा। जिलाधिकारी ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच कराएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। ब्लॉक प्रमुख की अनुपस्थिति में खंड विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिला सकेंगे। जनपद में नवनिर्वाचित चार ब्लाक प्रमुख व 345 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें