फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विवादित टिप्पणी पर फुंका पुतला

विज्ञापन
आल्हा चौक में श्याम मानव का पुतला फूंकते सनातनी युवा। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। बागेश्वर धाम पीठ के महंत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में युवा सड़क पर उतर आए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर विवादित टिप्पणी करने के विरोध में आल्हा चौक पर अंधविश्वास उन्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जनपद नागपुर में बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर की कथा के दौरान अंधविश्वास उन्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने विवादित टिप्पणी करते हुए चुनौती दी थी। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर में चुनौती को स्वीकार करते हुए बुलाया तो वह वहां नहीं पहुंचे।
पंकज तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं सुनी जाएगी। सनातनी संतों के खिलाफ इस तरह का दुष्प्रचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने श्याम मानव को माफी मांगने की चेेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन में मयंक समाधिया, प्रशांत पाठक, उपेंद्र राजपूत, रामजी नगायच, सौरभ, केके पाठक, कुलदीप, जितेंद्र सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें