जीएसटी के विरोध में मंडी परिसर में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। रोजमर्रा की वस्तुओं पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने आटा, दाल मिल व गल्ला मंडी बंद रख धरना देकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने जीएसटी से आटे और दाल के भाव बढ़ जाएंगे।
गल्ला मंडी बंद रहने से माल बेचने आए किसानों को लौटना पड़ा। चरखारी बाईपास स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में धरने पर बैठे जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच ने कहा कि सरकार रोजमर्रा की जरूरत वाली खाद्य सामग्री आटा, दाल, चावल, पनीर, दूध आदि पर पांच फीसदी जीएसटी लगा रही है। गेहूं पर देश की किसी भी सरकार ने टैक्स नहीं लगाया गया है। प्रदर्शन में गल्ला मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, राकेश गुप्ता, विनोद नगायच, सुरेश राजौरिया, गुरूदयाल शर्मा, राजेंद्र, रवि शुक्ला, मकुंद तिवारी, पंकज गुप्ता शामिल रहे।