तहसील गेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार को कोसा।
बाद में तहसील में पहुंच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला प्रभारी प्रेमनारायण राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश पटैरिया, शफीक अहमद, जयप्रकाश, हरकिशन, राजेश कुमार मौजूद रहे।