आल्हा चौक में एलईडी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम देखते नागरिक।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण का सजीव प्रसारण देखा गया।
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण देखा। आमजन के लिए कई स्थानों पर एलईडी लगाकर लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिले के 11 स्थानों पर मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। शहर के आल्हा चौक में शपथ ग्रहण के दौरान जमकर पटाखे फोड़े गए।