फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। कानपुर- सागर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे 30 मिनट तक लोगों का आवागमन बाधित रहा। एसडीएम व सीओ ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में किसान कुनेहटा मार्ग स्थित क्रय-विक्रय केंद्र में एकत्र हुए।
किसान कृषि कानून विरोधी नारे लगाते हुए कानपुर-सागर हाईवे में कुनेहटा तिराहे के समीप जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए। सूचना पर एसडीएम सौरभ पांडेय, सीओ सिटी रामप्रवेश राय व थाना कबरई पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किसानों ने छह सूत्री मांगों का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें एमएसपी पर पक्का कानून बनाए जाने, डीजल पेट्रोल की कीमतें आधी किए जाने, किसानों का बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की। सीओ व एसडीएम ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष हरीहर दीक्षित, बाबूलाल, गयादीन यादव, सरोज, भारती समेत तमाम किसान शामिल रहे।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शहर में जुलूस निकालकर दुकान बंदी की अपील की। आल्हा चौक में जुलूस निकाल रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया और आंबेडकर पार्क में एक घंटे तक नजरबंद किए रहे। बाद में किसानों को छोड़ दिया गया। इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी बालाजी, जिलाध्यक्ष देवीदीन, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, नरोत्तम दास आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें