महोबा। नगर पंचायत कुलपहाड़ में गुुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान 19 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने जिले में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में पदाधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएं।
बैठक में जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, क्षेत्रीय मंत्री जेपी अनुरागी, जिला महामंत्री अमित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अलख जीत अहिरवार, जिला मंत्री तेजा शिवहरे, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिला मंत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता, कुलपहाड़ पंचायत प्रतिनिधि अमित राजा आदि मौजूद रहे।