महोबा। उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संयोजक नवीन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्री ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाली और बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन में प्रदेश के बेसिक शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने, टीईटी पास शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित किए जाने, जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत अनुदेशकों को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिए जाने, सामूहिक बीमा की सीमा बढ़ाकर दस लाख रुपये किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान रामनरेश पाल, राजीव तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, भरत त्रिपाठी, रमाशंकर, दिनेेेश रावत, जयशंकर मौजूद रहे।